ईद, सरहुल, बहा पर्व व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

झारखंड नामा संवाददाता रूपामुनी सोरेन अमड़ापाड़ा: स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को ईद, सरहुल, बहा पर्व व रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने की. बैठक में सीओ औसाफ़ अहमद खां, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, एसआई पप्पू कुमार, गाब्रियल आइन्द सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.अधिकारियों ने दोनों समुदायों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. बीडीओ ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए किसी अफवाह पर ध्यान न दें. सीओ ने कहा कि अमड़ापाड़ा में सभी पर्व हमेशा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाते रहे हैं.रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष मंटू भगत व सचिव संतोष भगत ने जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी दी. मो. आफताब ने बताया कि ईद की नमाज सुबह आठ बजे पोखरिया रोड स्थित मस्जिद व ईदगाह में अता की जाएगी.अधिकारियों ने एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक होने की जानकारी देते हुए अफवाह से बचने की अपील की तथा व्यवसायियों को प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया.
Author: Jharkhand Nama
News portal





