राज्य सरकार से प्राप्त 11 पेट्रोलिंग बोलेरो वाहन पाकुड़ पुलिस को मिले, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रवाना

राज्य सरकार से प्राप्त 11 पेट्रोलिंग बोलेरो वाहन पाकुड़ पुलिस को मिले, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रवाना

JHN ब्यूरो पाकुड़ :राज्य सरकार से प्राप्त 11 नए पेट्रोलिंग बोलेरो वाहनों को बुधवार को समाहरणालय परिसर, पाकुड़ से विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया

जनसुरक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध:- उपायुक्त

उपायुक्त मनीष कुमार ने राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की सुरक्षा एवं बेहतर विधि- व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि पुलिस बल को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। नए वाहनों के उपलब्ध होने से पुलिस की कार्यक्षमता एवं प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि इन संसाधनों के माध्यम से जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

*पेट्रोलिंग होगी तेज, कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत:-पुलिस अधीक्षक*

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए वाहनों के जुड़ने से जिले में पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि इससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे कानून- व्यवस्था बनाए रखने में और मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की सक्रियता में वृद्धि होगी, अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी तथा आमजनों में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने यह भी बताया कि सभी वाहनों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, जहां इनका उपयोग नियमित पेट्रोलिंग, विधि- व्यवस्था संधारण एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा।इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए, मुख्यालय डीएसपी, पाकुड़ एवं महेशपुर एसडीपीओ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज