पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व राज्यपाल रघुबर दास से मिले पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम 

पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व राज्यपाल रघुबर दास से मिले पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम

 

JHN PAKUR पाकुड़ :अजहर इस्लाम, जो पूर्व एनडीए प्रत्याशी और समाजसेवी हैं, ने आज पाकुड़ परिसदन मे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण और औपचारिक रहा दोनों नेताओं के बीच यह मुलाक़ात सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें झारखंड के विकास, जनहित योजनाओं और राज्य की वर्तमान स्थिति को लेकर विचार-विमर्श किया गया पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, जो अपनी सक्रिय राजनीतिक भूमिका के लिए जाने जाते हैं यह मुलाकात सकारात्मक रहा अजहर इस्लाम के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने झारखंड के विकास में समाजसेवियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और उनके प्रयासों को भरपूर सराहा

इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है, क्योंकि रघुबर दास की झारखंड की राजनीति में संभावित सक्रिय वापसी की अटकलें तेज हो रही हैं। वहीं, अजहर इस्लाम का यह कदम उनके समाजसेवा और राजनीतिक दृष्टिकोण को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज