अमड़ापाड़ा थाना कांड 11/26 के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

झारखंड नामा संवाददाता रूपा मुनि सोरेन अमड़ापाड़ा :- ससुराल में बढ़ते विवाद और दहेज की मांग ने एक विवाहिता ने बीते कुछ दिनों पहले अपनी जान ले ली। जानकारी के मुताबिक गौरपाड़ा गांव की जामा पहाड़िन (19) ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतका की मौत दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के दौरान में दौरान हुई थी। इसके पश्चात घटना को लेकर मृतका के पिता जबरा पहाड़िया ने दामाद महादेव तुरी पर गंभीर आरोप लगते हुए कांड दर्ज 11/26 करवाया था। उनका कहना था कि शादी के दो साल बाद से ही उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। वही इस मामले में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया मामले को संज्ञान में लेते हुए लगातार छापेमारी की जा रही थी गुप्त सूचना पर अमड़ापाड़ा थाना के एसआई पप्पू कुमार एवं दल बल की एक पुलिस टीम गठित की गई और पाकुड़ टाउन की पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को पाकुड़ टाउन थाना क्षेत्र के मोगलापाडा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी प्रक्रिया करते हुए जेल भेज दिया गया जिसका कांड संख्या 11/26 है।
Author: Jharkhand Nama
News portal





