कस्तूरबा गाँधी सीएम एसओई विद्यालय पाकुड़ के 12वीं कक्षा की छात्राओं को दी गई विदाई

शिक्षक/ शिक्षिकाओं /सहित प्रधानाचार्य(वार्डन )ने छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की

JHN पाकुड़ ब्यूरो :पाकुड़ के कस्तूरबा गांधी सीएम एसओई विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों /शिक्षिकाओं सहित प्रधानाचार्य (वार्डन )के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षकों/शिक्षिकाओं /प्रधानाचार्य (वार्डन )ने भी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विदाई गीतों ने माहौल को और भी खास बना दिया। यह समारोह शिक्षा और सशक्तिकरण के संदेश के साथ समाप्त हुआ
Author: Jharkhand Nama
News portal



