उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षणकार्यालयों को जनसुलभ, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश

झारखंड नामा ब्यूरो अमित कुमार दास पाकुड़ :उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने आज समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, जिला निर्वाचन शाखा, नीलाम पत्र शाखा, भू-अर्जन कार्यालय, राजस्व शाखा, डीपीएमयू यूनिट तथा आपूर्ति कार्यालय, जिला विधि शाखा, नजारत आदि का अवलोकन किया।* इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों तथा कार्यालय व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित प्रत्येक पदाधिकारी एवं कर्मी का प्रमुख दायित्व है कि वे आम जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, जवाबदेही एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशासन वही है, जहां आम नागरिक को सम्मानपूर्वक, समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवा प्राप्त हो।निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज