उपायुक्त ने पाकुड़िया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने पाकुड़िया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

झारखंड नामा ब्यूरो अमित कुमार दास पाकुड़ :उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया, निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल तथा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, भवनों की स्थिति एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रयोगशाला, शल्य कक्ष, पुरुष वार्ड एवं प्रसुति गृह का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी चिकित्सक डॉ. मंजर आलम से ली। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रखंड की 182 स्वास्थ्य सहियाओं के बीच विभाग से प्राप्त किट का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट को शीघ्र हैंडओवर करने का निर्देश भी दिया।

इसके पश्चात उपायुक्त ने पाकुड़िया ग्वालपाड़ा स्थित निर्माण के बाद बेकार पड़े उत्क्रमित बालिका उच्च विद्यालय पहुंचकर भवन की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। भवन की स्थिति देखकर उन्होंने चिंता जताई। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि करोड़ों की लागत से बने इस भवन पर स्थानीय एक व्यक्ति का अवैध कब्जा है। उपायुक्त ने मौके पर विद्यालय भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर भवन के सुदृढ़ीकरण का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।

इसके बाद उपायुक्त ने पीएम श्री उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया का निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रवेश द्वार के पास गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई तथा विद्यालय प्रबंधन को नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दियामौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सोमनाथ बनर्जी, एसएमपीओ पवन कुमार, बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, कनीय अभियंता लालू रविदास सहित अन्य उपस्थित थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज