अनुसूचित जाति की युवती को भगा ले जाने की शिकायत पहुंची थाना  प्राथमिकी दर्ज़ अनुसन्धान मे जुटी पुलिस 

फोटो एआई से निर्मित

अनुसूचित जाति की युवती को भगा ले जाने की शिकायत पहुंची थाना  प्राथमिकी दर्ज़ अनुसन्धान मे जुटी पुलिस 

फोटो एआई से निर्मित ((

(यह फोटो ए आई से निर्मित है इसका वास्तविक परिस्थिति से कोई सम्बन्ध नहीं है )

झारखंड नामा संवाददाता रूपा मुनि सोरेन आमड़ा पाड़ा :अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पाडेरकोला से अनुसूचित जाति की एक युवती के गायब होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर युवती के पिता ने अमड़ापाड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराया है। युवती 23 अप्रैल की शाम 08 बजे से ही लापता है। युवती के पिता ने गाँव के ही एक मुस्लिम युवक अब्दुल रहीम अंसारी पर लड़की को भगाने का शक जाहिर किया है और उक्त युवक भी गाँव से गायब है। लड़की के पिता के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 28/26 दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। गायब युवती के पिता के अनुसार करीब तीन साल पहले भी अब्दुल रहीम अंसारी उसकी बेटी को अपने घर ले गया था और उस समय वो नाबालिग थी। ग्रामीण स्तर पर फैसला होने के बाद अब्दुल ने इस तरह की घटना भविष्य में नहीं करने की बात कही थी इस मामले पर पुलिस जांच मे जुटी हुई है

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज