पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम की जन सभा मे उमड़े आम जनता 

पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम की जन सभा मे उमड़े आम जनता 

 

झारखंड नामा पाकुड़ :चाचकी पंचायत के चाचकी गाँव में बीते रविवार को एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने किया जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस जनसभा में जनता का अपार प्यार, स्नेह और जनसमर्थन देखने को मिला, जिसने पूरे माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया उन्होंने जनता से सीधे संवाद करते हुए प्रखंड में हो रही सभी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और पाकुड़ जिले की हर छोटी-बड़ी समस्याओं पर गंभीरता से विस्तृत चर्चा की इसी दौरान एक बेहद लाचार गरीब पीड़ित जो मेरे भाई जैसा है जिसका पैर टूटा हुआ था, रोते हुए उनके पास आया। उसका दर्द देखकर उन्होंने अंदर तक व्यथित हो गया। उन्होंने सभा समाप्त होने के बाद उसे अस्पताल भेजकर उसका इलाज शुरू करवाया और चार महीनों के राशन की व्यवस्था करने का वादा किया, जिसे उसके घर तक पहुँचाया जाएगा उन्होंने कहा मे चाचकी पंचायत के हर छोटे-बड़े, बच्चों, बुजुर्गों और सभी भाई-बहनों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ कि आप सभी ने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया। इतनी बड़ी संख्या में आपका जनसमर्थन मेरे लिए एक नई ऊर्जा और हिम्मत देता है।उन्होंने कहा मैं राजनीति में किसी पद, प्रतिष्ठा या स्वार्थ के लिए नहीं आया हूँ, बल्कि गरीब, लाचार और जरूरतमंद लोगों की सेवा ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है। मैं हमेशा गरीबों के बीच, उनके हर सुख-दुख में खड़ा रहूँगा और जब तक मेरी सांस चलेगी, हर पीड़ित और कमजोर की आवाज बनकर उनके हक के लिए लड़ता रहूँगा , यही मेरे जीवन और राजनीति का असली मकसद है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज