यह जीत हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सहित सभी कार्यकर्त्ता एवं स्टार प्रचारक की अटूट विश्वास का परिणाम है -अजहर इस्लाम 

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बंगाल की जनता को शुभकामनाएं -पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम 

यह जीत हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सहित सभी कार्यकर्त्ता एवं स्टार प्रचारक की अटूट विश्वास का परिणाम है -अजहर इस्लाम 

JHN PAK पाकुड़ के पूर्व एनडीए प्रत्याशी एवं वरिष्ठ समाजसेवी अजहर इस्लाम ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत पर बंगाल के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है श्री इस्लाम ने कहा, _”यह जीत बंगाल की 10 करोड़ जनता की जीत है। बंगाल के हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, आदिवासी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक – हर संप्रदाय, हर वर्ग ने मिलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया और विकास, सुशासन व शांति के पक्ष में जनादेश दिया है।”. सभी के विकास का संकल्प: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मूलमंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ अब बंगाल की धरती पर साकार होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नई भाजपा सरकार बंगाल के हर नागरिक के लिए बिना भेदभाव के काम करेगी। किसी भी मजहब, जाति या भाषा के आधार पर कोई भेद नहीं होगा। बंगाल की साझा संस्कृति का सम्मान:*  बंगाल काजी नजरुल इस्लाम और रवींद्रनाथ टैगोर दोनों की धरती है। यहां दुर्गा पूजा भी उतने ही उल्लास से मनती है जितने ईद और क्रिसमस। भाजपा सरकार इस गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करेगी। तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की नीति चलेगी सुरक्षा और सम्मान: “मैं बंगाल के हमारे अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भाजपा राज में आपकी जान-माल, इबादतगाह और पहचान पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। साथ ही घुसपैठ और तस्करी पर रोक लगने से सीमावर्ती जिलों के हमारे गरीब हिन्दू-मुस्लिम दोनों भाइयों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।” युवाओं और महिलाओं के लिए संदेश:”बंगाल की बेटियों को संदेशखाली जैसी घटनाओं से मुक्ति मिलेगी। युवाओं को सिंडिकेट राज से छुटकारा और पारदर्शी नौकरियां मिलेंगी। माटी, मानुष, मानस का सम्मान ही भाजपा का लक्ष्य है।”अंत में श्री अजहर इस्लाम ने कहा, _”चुनाव खत्म, अब काम शुरू। मेरी बंगाल के सभी राजनीतिक दलों से अपील है कि जनादेश का सम्मान करें और नई सरकार के साथ मिलकर सोनार बांग्ला बनाने में सहयोग दें। पाकुड़ की धरती से मैं बंगाल के अपने सभी भाइयों-बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। जय हिन्द, जय बांग्ला, जय झारखंड  अजहर इस्लाम पूर्व एनडीए प्रत्याशी, पाकुड़

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज