440 बोल्ट की बिजली की तार गिरने से राहगीर युवक सहित एक बतख की करंट लगने से मौक़े पर हुई मौत 

440 बोल्ट की बिजली की तार गिरने से राहगीर युवक सहित एक बतख की करंट लगने से मौक़े पर हुई मौत

ग्रामीण है आक्रोशीत आपदा राहत सहित सभी अन्य मुआवजा को दिलवाने की ज़िला प्रशासन से कर रहे है मांग 

JHN PKR :पाकुड़ सदर प्रखंड के नवी नगर ग्रामीण क्षेत्र बस्ती मे बिजली की तार टूटकर गिरने से आज अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक और एक बतख की मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार, पाकुड़ के ग्रामीण इलाके 440 बोल्ट की बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। उसी समय 22 वर्षीय एक युवक सड़क से गुजरने के क्रम मे तार उनके ऊपर गिरा करंट लगने से वह वहीं गिर पड़ा पास में ही एक बतख भी तार की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों में आक्रोशघटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाके में जर्जर तारों को बदलने की मांग कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज