केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिले अजहर इस्लाम, जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिले अजहर इस्लाम, जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

JHN PKR नई दिल्ली: पाकुड़ विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी एवं समाजसेवी अजहर इस्लाम ने बीते दिनों केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, शिक्षा के विस्तार, युवा कल्याण एवं जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई अजहर इस्लाम ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा, “माननीय मैडम जी से मिलकर सामाजिक सरोकारों को समझने और जनसेवा के नए आयाम सीखने का अवसर मिला।”अजहर इस्लाम ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से बहुमूल्य समय निकालकर स्नेह, सम्मान और मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसके लिए वे हृदय से कृतज्ञ हैं।

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज