पार्क का ठेकेदार शंभू भगत पर लगा आरोप बिना किसी चेतावनी के नाबालिग बच्चे को डंडे से पीटा पीड़ित की माँ ने नगर थाना मे की शिकायत दर्ज़ की

ईद पर पार्क घूमने गए परिवार पर ठेकेदार ने की मारपीट, महिला घायल, धार्मिक टिप्पणी का आरोप

JHN पाकुड़ : ईद के मौके पर सिद्ध-कान्हू पार्क घूमने गए एक परिवार के साथ पार्क के ठेकेदार द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और धार्मिक अपमान का मामला सामने आया है। पीड़िता अंगूरा बीवी ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।क्या है पूरा मामला अंगूरा बीवी, निवासी ग्राम चाचकी, पंचायत चाचकी, थाना मुफस्सिल, के अनुसार वह आज शाम करीब 6 बजे ईद के अवसर पर अपने तीन बच्चों के साथ सिद्ध-कान्हू पार्क गई थीं। उनका 7 वर्षीय बेटा आसिफ शेख पार्क में बच्चों के लिए बनी हाथी-घोड़े की मूर्तियों पर खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पार्क का ठेकेदार शंभू भगत वहां आया और बिना किसी चेतावनी के नाबालिग बच्चे को डंडे से पीटने लगा। बचाने गई अंगूरा बीवी के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि डंडे के वार से उनके दाहिने हाथ में पहनी चूड़ी टूटकर हाथ में घुस गई, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उनके कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पति अनारुल शेख के साथ भी आरोपी ने डंडे से दो बार वार किया। धार्मिक टिप्पणी और नशे में होने का आरोप पीड़िता ने आवेदन में बताया कि मारपीट के दौरान आरोपी लगातार गाली-गलौज कर रहा था। उसने उनके धर्म और समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। आरोपी ने कहा, “तुम गांव के मूर्ख-गंवार लोग हो, तुम लोग यहां क्यों आते हो, तुम मुस्लिम समाज के लोग यहां आकर गंदगी फैलाते हो।”पीड़िता का दावा है कि घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में था और उसका व्यवहार अनियंत्रित था। ईद होने के कारण पार्क में चाचकी व आसपास के गांवों के 15-20 लोग मौजूद थे, जिन्होंने घटना देखी। लोगों के बीच-बचाव से मामला और बिगड़ने से बच गया। पुलिस से कार्रवाई की मांग पीड़िता ने थाना प्रभारी से आरोपी शंभू भगत के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धार्मिक भावनाएं आहत करने, महिला की लज्जा भंग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज