उपायुक्त ने जन समाधान दिवस में सुनी आमजन की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

*जन समाधान दिवस में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों द्वारा अपनी समस्याएं एवं आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से निम्न मामले शामिल रहे—
*रबिउल शेख, पिता सौराजुल शेख, ग्राम-दमदमा, प्रखंड महेशपुर द्वारा बैंक खाते पर लगे होल्ड को हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया।*
*सलीन अंसारी, पिता स्व० तुरुदिन अंसारी द्वारा पैतृक भूमि के लगभग 05 कट्ठा हिस्से पर जबरन सरकारी भवन निर्माण कराए जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई।*
मदन प्रसाद भगत, पिता स्वर्गीय रामजी प्रसाद भगत, ग्राम एवं पोस्ट-पाकुड़िया द्वारा भूमि विवाद में निराधार एवं पूर्णतः झूठे आरोप लगाकर प्रताड़ित किए जाने संबंधी आवेदन दिया गया।
*प्रफुल्ल कुमार दास एवं अन्य, ग्राम-मोहुबना पहाड़िया टोला, पंचायत-खांपुर, प्रखंड महेशपुर द्वारा पीसीसी सड़क पर पुनः पीसीसी कार्य कराए जाने में अनियमितता संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई।*
*रोबेट हेम्ब्रम एवं अन्य, ग्राम-भिलाई, पंचायत- चांदालमारा, प्रखंड महेशपुर द्वारा खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने संबंधी आवेदन दिया गया।*
*बुला बेवा, पत्नी स्व० अब्दुल कलाम शेख, ग्राम-नसीपुर, मालपहाड़ी, पाकुड़ द्वारा भूमि विवाद संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया।*
*लक्ष्मण प्रसाद भगत, पिता महावीर प्रसाद भगत, ग्राम- खरौनी बाजार, थाना- गोपीकांदर, जिला-दुमका द्वारा अपनी समस्या से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपा गया।*
*उकील मुर्मू, पिता बाबूलाल मुर्मू, ग्राम-जादूपुर, पोस्ट- दलदली, थाना-मालपहाड़ी द्वारा भूमि संबंधी समस्या के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।*
*उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज* ने सभी मामलों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण की नियमानुसार जांच कर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस नागरिकों एवं प्रशासन के बीच संवाद, विश्वास और जवाबदेही को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम है। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय- सीमा के भीतर गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े तथा उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके
Author: Jharkhand Nama
News portal





