अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है कि सेवा का अवसर मिला। “जब तक अल्लाह ताकत देगा, मैं गरीबों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा रहूंगा।”अजहर इस्लाम

चुनाव के वादे से आगे बढ़कर: बुजुर्ग दंपति के जीवन में लौटी रोशनी, अजहर इस्लाम ने फिर निभाया मदद का वादा

 

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़,  — विधानसभा चुनाव की पदयात्रा के दौरान हुई एक मुलाकात ने पाकुड़ विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी और समाजसेवी अजहर इस्लाम के लिए सेवा का नया रास्ता खोल दिया। करीब डेढ़ साल पहले जिन बुजुर्ग दादा-दादी की बदहाल स्थिति देखकर वे द्रवित हो उठे थे, आज उनके घर में बिजली की रोशनी और सुकून की हवा बह रही है।

अजहर इस्लाम ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान जब वे बुजुर्ग दंपति से मिले, तब उनकी हालत देखकर मन बेहद दुखी हो गया था। बढ़ती उम्र और कमजोर शरीर के साथ वे बेहद तंगहाली में जीवन काट रहे थे। घर में न बिजली थी, न पंखा। रात डिबिया की लौ में कटती थी और गर्मी के दिन बिना पंखे के गुजारने पड़ते थे। कपड़े भी पुराने और फटे हुए थे।

“उनकी स्थिति देखकर मैंने उसी वक्त मदद का फैसला लिया,” अजहर इस्लाम ने कहा। उन्होंने चुनाव के दौरान ही बुजुर्ग दंपति के घर में बिजली का कनेक्शन लगवाया, पूरे घर की वायरिंग करवाई और लाइट-पंखे की व्यवस्था की। अल्लाह के करम से अब उनके घर में अंधेरे की जगह रोशनी है और गर्मी से भी राहत मिली है।

यह मदद सिर्फ एक बार की नहीं थी। अजहर इस्लाम बताते हैं कि पिछले डेढ़ साल से वे लगातार बुजुर्ग दंपति की देखरेख कर रहे हैं। हाल ही में बकरीद के मौके पर व्यस्तता के चलते वे खुद नहीं पहुंच सके, लेकिन जैसे ही ध्यान आया, तुरंत कार्यकर्ताओं से हालचाल लिया और अपने सहयोगियों के माध्यम से दो महीने का राशन और नए कपड़े भिजवाए।

“मेरी राजनीति का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है। गरीब, असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही असली उद्देश्य है,” अजहर इस्लाम ने कहा। “इन बुजुर्गों का आशीर्वाद मेरे लिए किसी भी पद और सम्मान से बढ़कर है।”

उन्होंने कहा कि अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है कि सेवा का अवसर मिला। “जब तक अल्लाह ताकत देगा, मैं गरीबों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा रहूंगा।”

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज