पाकुड़ नगर थाना की अगुवाई मे गांजा विक्रेता गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सुचना के आलोक मे हुई कारवाई 

पाकुड़ नगर थाना की अगुवाई मे गांजा विक्रेता गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सुचना के आलोक मे हुई कारवाई                                                                                                                                                                                                  झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को सूचना प्राप्त हुई कि पाकुड़ जिला के नगर थानान्तर्गत ग्राम-देवपुर, (बाय-पास रोड़) स्थित काली मंदिर के पीछे आम बगीचा के पास अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के त्वरित सत्यापन एवं संलिप्त व्यक्तियों के गिरफ्तारी हेतु श्री अनुदीप सिंह (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, पाकुड़ नगर के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। उक्त गठित छापेमारी दल द्वारा दण्डाधिकारी के साथ ग्राम-देवपुर काली मंदिर के पीछे आम बगीचा के पास पहुँचने पर पाया गया कि एक व्यक्ति काले रंग के प्लास्टीक के थैली से पुड़िया निकालकर बेच रहा है। पुलिस को आते देखकर वहॉ उपस्थित लोग इधर-उधर भागने लगे। गठित छापेमारी दल द्वारा अवैध रूप से गांजा के पुड़िया की बिक्री कर रहे भाग रहे व्यक्ति 1.शिशु शेख उम्र 30 वर्ष, पिता-सिराजुल शेख, ग्राम-देवपुर थाना-मुफसिल, जिला-पाकुड़ को पकड़कर उसकी विधिवत् तलाशी लेने पर उसके पास स्थित काले रंग के प्लास्टीक की थैली से कुल-25 पुड़िया गांजा (51.06 ग्राम) बरामद किया गया। इस संबंध में नगर थाना कांड सं0-142/2026, दिनांक-09.06.2026, धारा-20 (b)(II)(A) NDPS Act. 1985 दर्ज किया गया। उक्त गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।  गिरफ्तार अभियुक्त का संख्या (नाम पता सहित):. शिशु शेख उम्र 30 वर्ष, पिता-सिराजुल शेख, ग्राम-देवपुर थाना-मुफसिल, जिला-पाकुड़।बरामद किये गये सामानों की विवरणीः-. गांजा-25 पुड़िया (51.06 ग्राम) छापामारी टीम/SIT शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का पदनाम एवं नामः- पु0नि0 अनिल कुमार गुप्ता, पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, पाकुड़ नगर पु0अ0नि0 सन्नी सुप्रभात, नगर    पु0अ0नि0 दिनेश कुमार सिंह, नगर  स0अ0नि0 विपीन कुमार यादव,  नगर थाना सशस्त्र बल मौजूद थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज