पाकुड़ जिला प्रशासन में बड़ा फेरबदल, एक कार्यपालक पदाधिकारी की चमकी किस्मत
अवर निबंधक पद पर तीसरी बार जिम्मेदारी,मारी हेट्रिक विकास द्विवेदी तीसरी बार बनेंगे अवर निबंधक

JHN:पाकुड़ जिला प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। तत्कालीन उपायुक्त वरुण रंजन के बाद मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं मनीष कुमार का तबादला हुआ, और अब नई उपायुक्त मेघा भारद्वाज के पदभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों के भीतर प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा कार्यपालक पदाधिकारी विकास द्विवेदी को लेकर है। उन्हें अब पाकुड़ का नया अवर निबंधक बनाया गया है। खास बात यह है कि विकास द्विवेदी के लिए यह तीसरी बार है जब उन्हें अवर निबंधक की जिम्मेदारी मिली है – यानी उन्होंने इस पद पर ‘हैट्रिक’ लगा दी है।
तत्कालीन उपायुक्त वरुण रंजन एवं तत्कालीन उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के समय भी अवर निबंधक के पद पर विराजमान रहे है तत्कालीन उपायुक्त मनीष कुमार के कार्यकाल मे उनका पदस्थापना अनुमंडल कार्यालय मे कार्यपालक पदाधिकारी के रूप मे था वर्तमान उपायुक्त मेघा भारद्वाज की पदस्थापना होते ही विकास द्विवेदी को अवर निबंधक पाकुड़ के पद पर पदस्थापन किया गया विकास द्विवेदी की अवर निबंधक पद पर यह तीसरी पारी जिला मुख्यालय में इस नियुक्ति के बाद प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लगातार तीसरी बार अवर निबंधक का प्रभार मिलने से विकास द्विवेदी की किस्मत को लेकर भी चर्चा तेज है। नई उपायुक्त मेघा भारद्वाज के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद हुए इस बदलाव को प्रशासनिक सख्ती और बेहतर कामकाज की दिशा में कदम माना जा रहा है।
जिले में जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेजों के निबंधन का काम अवर निबंधक के जिम्मे होता है। ऐसे में इस पद पर अनुभवी अधिकारी की तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है
Author: Jharkhand Nama
News portal





