हिरनपुर के घाघरजानी में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: बंद घर बना था ‘ड्रग अड्डा’

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :हिरणपुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। घाघरजनी इलाके में एक बंद पड़े मकान में चल रहे ब्राउन शुगर और गांजा के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया।
कैसे हुआ खुलासा?
एसपी अनुदीप सिंह को खुफिया इनपुट मिला था कि घाघरजनी स्थित कृष्ण साहा के सुनसान घर में नशे की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना पक्की होते ही एसडीपीओ पाकुड़ की अगुवाई में तुरंत रेड टीम बनाई गई।
छापे का सीन
जैसे ही पुलिस टीम घाघरजनी के उस बंद घर के पास पहुंची, वहां मौजूद लोग भागने लगे। मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। दोनों आरोपी हिरणपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
क्या-क्या बरामद हुआ
तलाशी में पुलिस के हाथ ये लगा
SDPO कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फिलहाल इलाके में नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अब नेटवर्क की बाकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
पाकुड़ पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप है। बंद घरों को अड्डा बनाने वालों के लिए ये साफ संदेश है: पुलिस की नजर हर तरफ है।
Author: Jharkhand Nama
News portal





