आमड़ापाड़ा मे आपसी भाईचारे के माहौल में भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया
झारखंड नामा संवाददाता रूपामुनी सोरेन अमड़ापाड़ा: मुहर्रम के अवसर पर अमड़ापाड़ा में शुक्रवार को उमंग , अनुशासन और आपसी भाईचारे के माहौल में भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया।और पारंपरिक ढंग से ताजिया लेकर अमड़ापाड़ा बाजर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया, जबकि जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए शर्बत एवं पेयजल की व्यवस्था की। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस बल मुस्तैद रहे तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
मुहर्रम के इस अवसर पर सभी समुदायों के लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस जुलूस ने क्षेत्र में सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की।
Author: Jharkhand Nama
News portal





