छोटा कुसकुटा में छापेमारी, 60 पीस साल व महुआ का चिरान जब्त

छोटा कुसकुटा में छापेमारी, 60 पीस साल व महुआ का चिरान जब्त

झारखंडनामा संवाददाता रूपा मुनि सोरेन आमड़ा पाड़ा :अमड़ापाड़ा वन क्षेत्र अंतर्गत छोटा कुसकुटा गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर से लगभग 60 पीस साल एवं महुआ का चिरान जब्त किया। यह कार्रवाई वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई।जब्त की गई लकड़ियों को वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन कार्यालय लाया। वन विभाग के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में वनरक्षी सुनील साहा, स्टेफन हेम्ब्रम एवं अनूपन कुमार यादव सहित वन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज