पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के निजी आवास के कार्यालय मे उनके पिता अली अकबर ने फहराया तिरंगा झंडे को दी सलामी 

पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के निजी आवास के कार्यालय मे उनके पिता अली अकबर ने फहराया तिरंगा झंडे को दी सलामी

झारखंड नामा : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अजहर इस्लाम ने बताया की जानकीनगर स्थित उनके निजी कार्यालय में उनकी अनुपस्थिति में उनके पिताजी द्वारा पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

उन्होंने आगे बताया की मेरे पिताजी का देश और तिरंगे के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण देखकर मेरा दिल खुशी और गर्व से भर गया। एक बेटे के लिए इससे बड़ी गर्व की बात और क्या हो सकती है कि उसे अपने पिता से देशप्रेम, इंसानियत और समाज सेवा के संस्कार मिले। पिताजी, आप पर मुझे दिल से गर्व है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर मेरे सभी साथी, मित्र, शुभचिंतक और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मेरी गैरमौजूदगी में भी जिस तरह मेरे साथी हर परिस्थिति में मेरे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं, उसे देखकर मुझे गर्व होता है कि मुझे ऐसे समर्पित और निष्ठावान साथी मिले हैं।

मेरे ये साथी सिर्फ मेरे कार्यकर्ता नहीं, बल्कि मेरे परिवार और मेरी ताकत हैं। ये सभी पाकुड़ जिले की तरक्की, गरीब-मजदूर और मजलूमों के हक तथा जनता की सेवा के लिए मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

आज स्वतंत्रता दिवस के इस पवित्र अवसर पर हम सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि जब भी हमारे प्यारे देश भारत को हमारी आवश्यकता होगी, हम हर परिस्थिति में देश की सेवा और रक्षा के लिए तन-मन से तत्पर रहेंगे।

हमारे लिए देश सर्वोपरि है। जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर भारत की एकता, अखंडता, भाईचारे और सम्मान को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को शत-शत नमन।

“मेरे पिताजी पर मुझे गर्व है, अपने साथियों पर मुझे गर्व है और अपने भारत देश पर मुझे गर्व है।” –

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज