पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर गरजा जनसैलाब – पूर्व एन डी ए प्रत्याशी अजहर इस्लाम का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर गरजा जनसैलाब – पूर्व एन डी ए प्रत्याशी अजहर इस्लाम का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

पाकुड़ : डेढ़ महीने बाद जब पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने पाकुड़ की धरती पर कदम रखा, तो पाकुड़ रेलवे स्टेशन उनके समर्थकों के जोश और प्यार से गूंज उठा।

मौका था घर वापसी का, लेकिन नजारा किसी महापर्व से कम नहीं था। घंटों से स्टेशन पर डटे हजारों कार्यकर्ता, बड़े-बुजुर्ग, माताएं-बहनें और युवाओं की टोली ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ अपने नेता का भव्य स्वागत किया।

भीड़ का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, पूरा स्टेशन “अजहर इस्लाम जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

इस ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत अजहर इस्लाम ने कहा –

“आज लगभग डेढ़ महीने बाद मैं अपनी पाकुड़ की धरती पर वापस आया हूं। जिस तरह मेरे कार्यकर्ताओं और पाकुड़ की जनता ने घंटों इंतजार कर मेरा स्वागत किया, उस पल को मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकता। बुजुर्गों का आशीर्वाद, माताओं-बहनों का प्यार और युवाओं का जोश देखकर दिल भर आया। यह सिर्फ मेरा स्वागत नहीं, यह आपका विश्वास और अपनापन है।”

उन्होंने मंच से वादा करते हुए कहा कि जिस तरह पाकुड़ की जनता हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रही है, वैसे ही वे भी हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहेंगे और कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे।

रेलवे स्टेशन बना सियासी अखाड़ा

 

स्थानीय लोगों की मानें तो लंबे समय बाद पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर इतनी बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा है। स्वागत समारोह ने साफ कर दिया है कि अजहर इस्लाम की पकड़ आज भी पाकुड़ की जमीन पर उतनी ही मजबूत है।

फिलहाल पाकुड़ की सियासत में इस भव्य स्वागत की चर्चा तेज है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज