सित पहाड़ी में ओवरलोड हाइवा से मुख्य सड़क बनी मौत का गड्ढा, राहगीर परेशान – प्रशासन मौन

सित पहाड़ी में ओवरलोड हाइवा से मुख्य सड़क बनी मौत का गड्ढा, राहगीर परेशान – प्रशासन मौन

झारखंड नामा संवाददाता फेलुवा यादव हिरणपुर/पाकुड़। हिरणपुर अंचल के राजस्व गांव सित पहाड़ी की मुख्य सड़क इन दिनों हादसों को खुला न्योता दे रही है। पत्थर लदे ओवरलोड हाइवा के बेलगाम परिवहन से सड़क की हालत पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिससे आम राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।

जनहित में सबसे बड़ी समस्या –

सित पहाड़ी क्रशर जोन से प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड हाइवा गुजरते हैं। क्षमता से कई गुना अधिक पत्थर लादकर चलने से सड़क जगह-जगह से धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और गड्ढे में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इसी मुख्य सड़क से स्कूली बच्चे, मरीज और रोजमर्रा के कामगारों का आना-जाना होता है। गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं, तो कई बार ऑटो पलटने की नौबत आ जाती है। धूल और गिट्टी उड़ने से ग्रामीणों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड परिवहन पर रोक लगाने के बजाय संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज