जब एक जज साहब विवेक और निष्पक्ष तरीके से सुनवाई करें तो उन्हें जज नहीं इस कलयुग का भगवान का दर्ज़ा देते है

पाकुड़ के अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र नायायाडीश सह एस सी एस टी न्यायालय प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की एक निष्पक्ष आदेश से सिस्टम की पोल खोलती ऐतिहासिक आदेश
…जब जज ने पीड़िता से खुद पूछे सवाल, फिर हत्यारे को सुनाई उम्रकैद
• पाकुड़ के एडीजे-1 कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने हत्या के मामले में दोषी सोबेन मरांडी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा।
• पुलिस अनुसंधान की गंभीर खामियों और सबूत जुटाने में लापरवाही पर अदालत ने जताई कड़ी नाराजगी।
• जब्ती सूची, हत्या में प्रयुक्त हथियार और खून से सने कपड़े अदालत में पेश नहीं किए गए।
• महत्वपूर्ण साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच भी नहीं कराई गई, इंजरी रिपोर्ट भी रिकॉर्ड पर नहीं लाई गई।
• पीपी द्वारा महत्वपूर्ण सवाल नहीं पूछे जाने के बाद न्यायाधीश ने घायल पीड़िता से स्वयं किए सवाल।
• पीड़िता की स्पष्ट और विश्वसनीय चश्मदीद गवाही बनी दोषसिद्धि का अहम आधार।
• अदालत ने जांच अधिकारी की लापरवाही पर कार्रवाई के लिए फैसले की प्रति मुख्य सचिव, डीजीपी और पाकुड़ एसपी को भेजी।
• दोषी पर कुल 2 लाख रुपये जुर्माना, राशि मृतक की पत्नी को मुआवजे के रूप में देने का निर्देश।
• जिला विधिक सेवा प्राधिकार को भी पीड़िता को अलग से पर्याप्त क्षतिपूर्ति देने का आदेश
Author: Jharkhand Nama
News portal




