अमड़ापाड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, महेशपुर थाना क्षेत्र के लोंगबेड़ा गांव से आरोपी को किया गिरफ्तार

झारखंड नामा संवाददाता रूपामुनी सोरेन :अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मनेल किस्कू को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के लोंगबेड़ा गांव निवासी जसेई किस्कू के 22 वर्षीय पुत्र मनेल किस्कू के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार, अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 63/26 दिनांक 07 अगस्त 2026, धारा 96 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में मनेल किस्कू नामजद आरोपी था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में अग्रसारित कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया थाना क्षेत्र से एक लड़की को भगाने के मामले में कांड दर्ज 63/26 किया गया था जिसकी गिरफ्तारी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है
Author: Jharkhand Nama
News portal





