नई दिल्ली मे पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की शिष्टाचार मुलाकात

अजहर इस्लाम को मिला पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्नेह और मार्गदर्शन
दिल्ली में हुई अहम मुलाकात : धर्मेंद्र प्रधान से मिले पाकुड़ के समाजसेवी अजहर इस्लाम
शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मान, विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ /नई दिल्ली / पाकुड़, 25 सितंबर। पाकुड़ विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने आज नई दिल्ली में माननीय पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से उनके दिल्ली आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर श्री इस्लाम ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री का सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक बातचीत हुई। श्री इस्लाम ने कहा कि माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी से मिलकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई तथा उनका स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने इस आत्मीय मुलाकात एवं स्नेह के लिए माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
बताते चलें कि अजहर इस्लाम पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनकी इस उच्चस्तरीय मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में अहम माना जा रहा है।
Author: Jharkhand Nama
News portal





