जिला प्रशासन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा के साथ संपन्न करा रहा है बहाली प्रक्रिया

​सिद्धू-कान्हू मैदान में होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक शुरू

प्रथम व द्वितीय राउंड की शारीरिक परीक्षा प्रक्रिया संपन्न, शेष अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षा जारी

जिला प्रशासन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा के साथ संपन्न करा रहा है बहाली प्रक्रिया

संवाददाता ​रामगढ़: गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली प्रक्रिया के तहत आज (24 अक्टूबर 2026) सिद्धू-कान्हू मैदान, रामगढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा का सफल शुभारंभ हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तड़के सुबह 5:00 बजे से ही अभ्यर्थियों का प्रवेश और सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया, जिसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) प्रारंभ की गई।

​वर्तमान में प्रथम और द्वितीय राउंड (चरण) की शारीरिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई जा चुकी है, जबकि शेष अभ्यर्थियों के लिए प्रक्रिया और दौड़ निरंतर जारी है जिला प्रशासन द्वारा पूरी बहाली प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उपायुक्त श्री ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत के कड़े निर्देशों के तहत जिला प्रशासन व पुलिस बल की पूरी टीम मैदान पर मुस्तैद है ​परीक्षा स्थल पर केवल वैध प्रवेश पत्र धारक अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी है अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा (मेडिकल टीम) एवं बैठने की उचित व्यवस्था की गई है जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं और पूर्ण अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण में आयोजित हो रही इस परीक्षा में भाग लें।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज