16 वर्षीय पुत्र के लापता होने पर पिता ने थाना में दिया आवेदन, खोजबीन की लगाई गुहार

झारखंड नामा संवाददाता रूपामुनी सोरेन अमड़ापाड़ा: – आमड़ा पाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती पंचायत निवासी एक व्यक्ति ने अपने 16 वर्षीय पुत्र के लापता होने को लेकर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। आवेदन में पिता प्रदीप पाल ने बताया कि उनका पुत्र चंदन पाल बीते 3 नवंबर 2026 से लापता है। आवेदन के अनुसार उनका पुत्र प्रतिदिन बाजार के एक नाश्ते की दुकान में काम करता था। 3 नवंबर को भी वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और परिचितों के बीच काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने बताया कि पुत्र का मोबाइल भी उपलब्ध नहीं है जिससे उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।पुत्र के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं। पिता ने थाना प्रभारी से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुत्र की जल्द खोजबीन कराने की मांग की है।
Author: Jharkhand Nama
News portal





