राजनीति तो सभी करते हैं, पर राजनीति में नीति, विचार और सेवा का जो मुख्य किरदार होना चाहिए, उस किरदार में अगर कोई फिट बैठता है तो वो नाम है – **अजहर इस्लाम**

राजनीति से ऊपर इंसानियत की मिसाल बने अजहर इस्लाम

नशा पीड़ितों के लिए मसीहा, असहायों के लिए सहारा, जात-पात और धर्म से ऊपर है इनकी सोच

राजनीति तो सभी करते हैं, पर राजनीति में नीति, विचार और सेवा का जो मुख्य किरदार होना चाहिए, उस किरदार में अगर कोई फिट बैठता है तो वो नाम है – **अजहर इस्लाम**

आज के दौर में जहाँ राजनीति सिर्फ कुर्सी और वोट तक सिमट कर रह गई है, वहीं अजहर इस्लाम ने राजनीति को समाज सेवा का माध्यम बनाया है। उनका एक ही लक्ष्य है – मानवता की सेवा

चाहे ड्रग्स की दलदल में फंसे किसी युवा की जान बचानी हो, उसे नशा मुक्ति केंद्र तक पहुंचाना हो और उसे नई जिंदगी देनी हो, या फिर किसी असहाय, गरीब परिवार तक राशन और मदद पहुंचानी हो, अजहर इस्लाम हमेशा सबसे आगे और सदैव तत्पर रहते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आधी रात को भी अगर कोई मुसीबत में इन्हें याद करता है तो ये बिना किसी स्वार्थ के मदद के लिए खड़े रहते हैं।

सबसे बड़ी बात जो इन्हें सबसे अलग बनाती है, वो है इनकी सोच। इनके लिए न कोई हिंदू है, न मुसलमान, न कोई ऊंची जाति न नीची जाति। ये हर धर्म, हर जाति के लोगों को एक समान नजर से देखते हैं। इनका मानना है कि सेवा का कोई धर्म नहीं होता और इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।

बिना किसी धार्मिक भेदभाव के, जात-पात से ऊपर उठकर काम करने की वजह से ही आज युवा वर्ग में अजहर इस्लाम एक अलग पहचान और प्रेरणा बन चुके हैं।

ऐसे ही जनसेवक की आज समाज को जरूरत है। साथ इन्होने क्षेत्र वासियो को दिपावली धनतेरस की शुभ कामनाये दी है

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज