मारपीट व जातिसूचक गाली देने का आरोप, दो के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित की शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 67/26 दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
झारखंड नामा संवाददाता रूपामुनी सोरेन अमड़ापाड़ा: थाना क्षेत्र के पचईबेड़ा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के रस्सीटोला निवासी तारेश मरांडी ने पचईबेड़ा गांव निवासी सगेन साहा एवं करुणा साहा के खिलाफ अमड़ापाड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित तारेश मरांडी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि सगेन साहा एवं करुणा साहा ने उनके साथ मारपीट की तथा इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर उन्हें अपमानित किया। घटना के बाद पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए अमड़ापाड़ा थाना पहुंचकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित के आवेदन के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए कांड संख्या 67/26 अंकित कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इधर, अमड़ापाड़ा पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त आवेदन एवं लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सभी तथ्यों की पड़ताल की जाएगी और साक्ष्य के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Jharkhand Nama
News portal




