लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया दिवस

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित वरीय पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण, आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक एकता बनाए रखने का दिया संदेश

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :आज राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बैंक कॉलोनी, पाकुड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह, परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके आदर्शों को अपनाते हुए हम सभी को आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं सामाजिक एकता बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी समुदायों के लोग आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ मिलकर कार्य करें। सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दें और एक-दूसरे के साथ मिलकर जिले के विकास में योगदान दें, ताकि पाकुड़ जिले का नाम आगे बढ़े इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।
Author: Jharkhand Nama
News portal





