उपायुक्त ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

झारखंड नामा संवाददाता दुमका : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज इंडोर स्टेडियम के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर उपायुक्त दुमका ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल का दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों का विलय कराकर एक सशक्त एवं अखंड भारत का निर्माण किया, जिसके लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज