फरसा पंचायत के फरसा गाँव की सच्चाई करीब दो सो घरों के आवाजही का रास्ता पुरी तरह पानी मे डूबा हुआ रहने पर ग्रामीणों ने मांगी थी मदत

फरसा पंचायत के फरसा गाँव की सच्चाई करीब दो सो घरों के आवाजही का रास्ता पुरी तरह पानी मे डूबा हुआ रहने पर ग्रामीणों ने मांगी थी मदत

पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने ग्रामीणों से किया था वादा जिसे पूरा करने के पश्चात की प्रेस विज्ञप्ति

JHN PKR :ईद के दो-तीन दिन बाद जब पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम को सूचना मिली कि फरसा गाँव में लगभग 150–200 घरों का रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया है, तो उन्होंने बिना देर किये खुद मौके पर पहुँचा और निरीक्षण किया उस गांव पहुंचकर  हाल देखकर  उन्हें बहुत दुख हुआ।उन्होंने कहा हमारी माँ-बहनों को पानी में भीगकर आना-जाना पड़ रहा था, छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी उसी परेशानी से गुजर रहे थे। यह कोई एक दिन की समस्या नहीं थी, बल्कि सालों से चली आ रही अनदेखी और लापरवाही का नतीजा है उन्होंने वहीं खड़े होकर लोगों से वादा किया था कि इस रास्ते को मैं अपने स्तर से ठीक करवाऊँगा, ताकि किसी भी बूढ़ी माता, बहन या बुजुर्ग को आने-जाने में दिक्कत न हो उन्होंने आज  अपना वादा निभाया। अपने स्तर से जेसीबी मशीन और रास्ता ठीक करने के लिए सारी जरूरी सामग्री भेजकर उस रास्ते को ठीक करवाया गया। अब वहाँ के लोगों को काफी राहत मिली है और आने-जाने में आसानी हो गई है उन्होंने ग्रामीणों से एक सवाल किया और उन लोगों से पूछा जो वर्षों से सत्ता में रहे हैं  क्या यह काम पहले नहीं हो सकता था? क्या इन गरीब लोगों की तकलीफ कभी किसी को दिखाई नहीं दी? उन्होंने कहा मे कभी झूठा वादा नहीं करता। मैं जो वादा करता हूँ, उसे हर हाल में पूरा करता हूँ। मेरे लिए वादा ही वचन है, वादा ही धर्म है और वादा ही कर्तव्य है।गरीबों की सेवा ही मेरा सबसे बड़ा धर्म है और समाज के साथ खड़ा रहना मेरा सबसे बड़ा कर्तव्य है। मैं हमेशा अपने लोगों के लिए खड़ा रहूँगा आखिर अजहर इस्लाम की ख़ुशी किसी को मदत पहुंचाने के बाद ही मिलती है जैसे आज 200 घरों को आवाजही मे होने वाले दिक्क़त का समाधान करके दिखाए

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज