पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम जनता के दुख दर्द सुनते ही उनका दिल को झकझोर दिया
आपकी दुआ और आशीर्वाद ही मेरी लिए एक बड़ा उपहार है -अजहर इस्लाम

JHN PKR :पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के निजी आवास पर इस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से लोग अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर उनके पास पहुँचे, लेकिन सबसे ज़्यादा दर्द तब हुआ जब मेरी गरीब बहनें अपने साथ हो रहे अत्याचार की कहानी लेकर सामने आईं समाज की इस कुरूर और जागरूकता अशिक्षा के कारण कहीं पति द्वारा बेरहमी से मारपीट, कहीं घर से बेदखल करना, और कहीं 15–20 साल की शादी के बाद अचानक तलाक देना ये सिर्फ व्यक्तिगत मामला नहीं, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा कलंक भी है क्या हमारी बहन-बेटियों की इज़्ज़त इतनी सस्ती हो गई है? क्या उनके सालों के त्याग और समर्पण की कोई कीमत नहीं?उन्होंने कहा मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूँ—ऐसे हर अन्याय के खिलाफ मैं मजबूती से खड़ा हूँ और आगे भी खड़ा रहूँगा। आज जिन लोगों को आर्थिक सहायता की जरूरत थी, उन्हें अपने स्तर से सहयोग किया गया। जिनका मामला कानूनी था और जिन्हें वकील की आवश्यकता थी, उन्हें वकीलों के माध्यम से भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें न्याय मिल सके मेरा एक ही उद्देश्य है जो भी गरीब, लाचार और बेबस मेरे पास आए, उसे न्याय मिले, उसका हक मिले।
मैं राजनीति में कुर्सी के लिए नहीं आया हूँ, बल्कि उन लोगों की आवाज बनने आया हूँ जिनकी कोई सुनने वाला नहीं है जब तक मेरी सांस चलेगी, मैं हर पीड़ित के साथ खड़ा रहूँगा। अन्याय चाहे किसी के साथ भी हो चुप नहीं बैठेंगे, आवाज उठेगा और इंसाफ होकर रहेगा।
Author: Jharkhand Nama
News portal


