सार्वजनिक दुर्गापूजा सह लक्खी पूजा मेला समिति की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।

सार्वजनिक दुर्गापूजा सह लक्खी पूजा मेला समिति की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।

झारखंड नामा संवाददाता अमड़ापाड़ा (पाकुड़) अमड़ापाड़ा में सार्वजनिक दुर्गापूजा सह लक्खी पूजा मेला समिति की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष सहित समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संजय भगत, अमित भगत,कार्तिक कुमार,संजय रजक, उमानाथ भगत,सुमन भगत,मंटू भगत, संतोष गुप्ता,संतोष रजक, संतोष भगत, विकास भगत सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन कर आयोजन की सफलता की कामना की। उद्घाटन के दौरान मेला समिति के सदस्यों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से लोगों को एक-दूसरे के करीब आने और खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है।

समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में मेले का आनंद उठाएं। साथ ही मेले में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का भरपूर लुत्फ उठाएं तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

मेला समिति ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही ऐसे पारंपरिक आयोजनों की गरिमा बनी रहती है। इस दौरान समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता रूपामुनी सोरेन आमड़ा पाड़ा )

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज