आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में लाभुकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में लाभुकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर

अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने, आधार संबंधी त्रुटियों के त्वरित समाधान एवं गांव-गांव तक योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश*

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :समाहरणालय में आज आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, पात्र लाभुकों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई बैठक के दौरान अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, आधार कार्ड में त्रुटि के कारण जिन लाभुकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, उनके लिए विशेष पहल करते हुए समस्या का त्वरित समाधान करने को कहा गया, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रहे।समीक्षा के क्रम में आयुष्मान मित्र की बहाली सुनिश्चित करने, आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने तथा योजना के सेटअप कॉस्ट से कार्यालय का आवश्यक सेटअप करने का निर्देश दिया गया इसके अलावा रिवॉल्विंग फंड का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा आयुष्मान भारत योजना की जानकारी एवं लाभ को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अलग से आवश्यक किट उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करें, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके मौके पर सिविल सर्जन, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, डीपीएम एवं डीपीसी आयुष्मान समेत अन्य उपस्थित थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज