उपायुक्त ने जन समाधान दिवस में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
जन समाधान दिवस के दौरान नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए प्राप्त आवेदनों में खेती करने से रोकने एवं पैतृक संपत्ति को ऑनलाइन दर्ज कराने, आंगनबाड़ी केंद्र गदरपाड़ा पश्चिम में सेविका पद पर चयन, इलाज हेतु आर्थिक सहायता, तालाब जीर्णोद्धार सहित अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन शामिल थे उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी मामलों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद, विश्वास एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी मंच है। इस पहल के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिससे मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गति सुनिश्चित होती है।उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय- सीमा के भीतर किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उन्हें सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर और सुगमता से प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक न्याय, सुविधा एवं सरकारी सेवाओं की समयबद्ध पहुँच सुनिश्चित करना है।
Author: Jharkhand Nama
News portal





