उपायुक्त ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रदान किया साइकिलिंग किट

उपायुक्त ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रदान किया साइकिलिंग किट

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर अभ्यास एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को साइकिलिंग किट प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।*

इस अवसर पर पी.एम. श्री हरिणडांगा +2 विद्यालय, पाकुड़ के कक्षा 9वीं के छात्र समीर अंसारी, पिता शौकत अंसारी; जिला सी.एम.एस.ई. राज +2 विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्र राज कुमार, पिता विष्णु कुमार तथा आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय, पाकुड़ के कक्षा 8वीं के छात्र देव रमानी, पिता विनोद रमानी को उपायुक्त द्वारा साइकिलिंग किट प्रदान किया गया उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने खेल कौशल को निरंतर निखारने तथा जिला एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए पूरी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया मौके पर जिला क्रीड़ा पदाधिकारी उपस्थित थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज