पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण

पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष की जयंती

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पाकुड़ नगर के बैंक कॉलोनी स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह, अमृत पांडेय, नगर महामंत्री मनीष राज चौबे, कुंदन गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज साह और धर्मेंद्र त्रिवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण के इतिहास में सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाएगा। वे अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के प्रतीक थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने देश की सैकड़ों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका योगदान राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में एक किसान परिवार में हुआ था। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने कानून की शिक्षा प्राप्त की तथा बैरिस्टर बने। महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वे देश के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए। स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। उनका जीवन आज भी देशवासियों को एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज