अमड़ापाड़ा पुलिस ने रांगाटोला गांव से आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

अमड़ापाड़ा पुलिस ने रांगाटोला गांव से आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

झारखंड नामा संवाददाता रूपामुनी सोरेन अमड़ापाड़ा (पाकुड़) अमड़ापाड़ा पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज,मामले में हुए कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के रांगाटोला गांव निवासी सीताराम केवट के 21 वर्षीय पुत्र सूरज केवट के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 69/26, दिनांक 7 सितंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2), 352, 308(3), 3(5) एवं एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द) तथा 3(1)(घ) के अंतर्गत मामला दर्ज है।उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त सूरज केवट को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज